i Love Stories

Best Stories 2025 Best Stories / Broken Heart Stories / Hindi Stories / Urdu Stories / Gujarati Stories / Bengali Stories / Punjabi Stories

Latest

Thursday, 16 April 2020

एक लड़की का पहला प्यार Hindi Love Story


उन्होने सबको बैठने के लिए कहा और साथ ही अपने साथ आये उस लड़के के बारे में बताया! जो लगभग पद्रंह साल का ,दिखने में साँवला,पर चेहरे पर बहुत तेज़ था। उसकी आँखों में भविष्य के ढेर सारे सपने थे। इतनी कम उम्र में उसने किताब लिख डाली थी..जिसके प्रचार,प्रसार के सिलसिले में वह बहुत दूर से आया था। फिर उसने अपनी लिखी अच्छी-अच्छी कहानियाँ सुनाई। जिसे सुनकर सब गदगद हो गये। उसने सब बच्चों से जीवन में खूब मेहनत और लगन से पढ़ने,लिखने और कुछ बन कर दिखाने की बात कही!सुनकर सबने खुशी-खुशी उसकी लिखी हुई किताब को खरीदा..उस लड़की ने भी! फिर वह लड़का भविष्य में फिर अपनी नई किताब के साथ आने को बोलकर तो चला गया..पर उस लड़की के मनमंदिर में अपनी मूरत छोड़ गया। वह उस लड़के को खूब याद करती,उसकी किताब को बार-बार पढ़ती और उसमें छपी उसकी फोटो को देखते हुए उसका जी ना भरता। वह हमेशा यही ख़्वाब देखती कि काश उस लड़के से उसकी शादी हो जाती तो वह खूब कहानियाँ लिखता और वह उसकी कहानियों के लिए सुंदर-सुंदर चित्र बनाती..शायद इसीलिए क्योंकि उसके सपने और अरमान उस लड़के के सपनों से बहुत मिलते-जुलते थे।

No comments:

Post a Comment